Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

12/02/2026

हिंदू सम्मेलन से पूर्व आरएसएस की भव्य बाइक रैली, नगर में गूंजे जयकारे…

Spread the love

▪️सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत✍️

सत्यम गौड़। बरेली

     फतेहगंज पूर्वी में आगामी हिंदू सम्मेलन को लेकर बुधवार को नगर का वातावरण पूरी तरह भगवामय नजर आया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने भव्य और अनुशासित बाइक रैली निकालकर हिंदू सम्मेलन के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पूरा नगर गूंज उठा।
        बाइक रैली का शुभारंभ  बदायूं-दातागंज मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश शर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। बाइकों पर लहराती हिंदू धर्म की पताकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
       रैली सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, तहसील रोड, अस्पताल चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन भी किया।
         कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि गुरुवार को रामलीला मैदान, बारह पत्थर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है।
        सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। नगर में निकली इस बाइक रैली ने आगामी हिंदू सम्मेलन को लेकर उत्साह का माहौल बना दिया है। आयोजकों को उम्मीद है कि गुरुवार का सम्मेलन ऐतिहासिक रूप लेगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।


Spread the love