Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/05/2026

फरार चल रहे गांजा खरीददार* *को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love


🔸*पूर्व में दो आरोपियों से 07 किलो 250 ग्राम गांजा हुआ था बरामद ।*
🔸*गिरफ्तार आरोपिया  :-*सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 29 वर्ष निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*
                  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा खरीदी बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा एंड टू एंड विवेचना हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे सरिया पुलिस को एक गांजा खरीददार महिला को  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
             विवरण इस प्रकार है कि पिछले माह जनवरी में दिनांक 07/01/2026को पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 में उड़ीसा से गांजा लाते समय सरिया थाना के सामने मेन रोड में  घेराबंदी कर  दो आरोपी 1) रमा कुमार खांडे 2) अजय दिवाकर दोनों निवासी जिला जांजगीर चांपा को पकड़कर अपराध कायमी पश्चात विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।दौरान विवेचना आरोपियों ने सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को उड़ीसा से गांजा ले जाकर बिक्री करना बताया । अपराध कायमी पश्चात से गांजा खरीददार महिला फरार चल रही थी जिसे आज दिनांक 10/02/2026 को ग्राम अमरताल,थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पकड़कर पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रमाकांत से गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
               सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान,प्र0आर0- सुरेंद्र सिदार आरक्षक- , नरेंद्र चंद्रा महिला आर प्रीति खड़िया,साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


Spread the love