Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

04/02/2026

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा संगम का भव्य आयोजन संपन्न

Spread the love


बीते दिनों दिनांक 1 फरवरी को सारंगढ़ स्थित पं. लोचन प्रसाद शासकीय महाविद्वालय में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवाओं के मन में देश भक्ति की भावना जागृति को लेकर ‘‘युवा संगम‘‘ का आयोजन किया गया था जिसमे 5 सौ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। उक्त आयोजन में गांव गांव से युवक युवतियों ने हिस्सा लिया। युवा संगम में युवाओं ने अपनी जिज्ञासा भी सभी के बीच रखी जिसका जवाब समिति सदस्यों व संघ पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया और उनकी जिज्ञासा को समाप्त किया गया। युवा संगम कार्यक्रम की तैयारी बीते कई दिनों से लगातार चल रही थी। प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुए पंजीयन में लगभग 500 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। अल्पाहार और उसके बाद शाखा भी लगाई गई। जिसके बाद युवक युवतियों के अलग अलग गट बना दिये दिए और उनके मन में उठ रहे जिज्ञासाओं को जाना गया। तदोपरांत आयोजन समिति के सदस्यों ने युवाओं के साथ भोजन भी किया। उसके बाद विडियो प्रस्तुती के माध्यम से देश व महापुरूषों के बारे में युवाओं को जानकारी प्रदान की गई। विडियो प्रस्तुती के बाद आनंद सभा का आयोजन भी किया गया था जिसमें राष्ट्र भक्ति के गीतों में युवा जमकर झुमे और आनंद लिये। आनंद सभा के बाद गांव गांव से आए हुए युवाओं की जिज्ञासा का समाधान किया। तदोपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम स्थल में दिखी शानदार भव्यता

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस आयोजन को लेकर बीते कई दिनों से आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अथक परिश्रम किया जा रहा था। कार्यक्रम को लेकर पंडाल की भव्यता के साथ में पुरे प्रांगण में प्रदेश के 100 महान क्रांतिकारी और महापुरूषों की तस्वीर लगी हुई थी। वहीं साथ में राष्ट्रीय स्तर के महापुरूषों की तस्वीरें भी लगाई गई थी। गांव गांव से आने वाले युवक युवतियों ने सभी महापुरूषों की तस्वीरों को देखा और उनके संघर्षों को जाना।  आयोजन समिति के अथक परिश्रम की वजह से एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ।


Spread the love