जिले में दिया गया eDAR /iRAD का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण में ऑनलाइन ऐप में एक्सीडेंट का विवरण भरने दी गई जानकारी राहवीर योजना , हिट एण्ड रन केस के प्रावधानों की दी गई जानकारी
आज दिनांक02.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस श्रीमती निमिषा पाण्डेय,श्री अविनाश मिश्रा,एसडीपीओ श्रीमती स्नेहिल साहू,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में eDAR/iRAD में ऑनलाइन एंट्री करने से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया गया था,जिसमे पूरे जिले के थाना प्रभारी और CCTNS प्रभारी उपस्थित रहे ।
eDAR (Electronic Detailed Accident Report) पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है जिसके माध्यम से पुलिस, रोड परिवहन विभाग , स्वास्थ्य विभाग और बीमा कंपनियां एक ही प्लेटफॉर्म पर जुड़ी रहेंगी, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा।eDAR पोर्टल पर आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की जांच प्रक्रिया को आधुनिक बनाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय व मुआवजा दिलाना है।
यह प्रशिक्षण eDAR के तकनीकी स्टाफ दुर्गा प्रसाद प्रधान NIC के द्वारा दिया गया जिसमें दुर्घटना के बाद जांच अधिकारी द्वारा सीधे मौके से ही मोबाइल ऐप के जरिए घटना का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी गई।जिससे पीड़ित का कैशलेस ट्रीटमेंट कराया जा सकेगा एवं क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) में मामलों का निपटारा जल्द होगा और पीड़ितों को समय पर बीमा राशि मिल सकेगी।
पोर्टल पर एकत्रित डेटा के माध्यम से दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की पहचान करना आसान होगा, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने की रणनीति बनाई जा सकेगी।
इस दौरान राहवीर योजना एवं हॉट एंड रन केस की जानकारी भी दी गई जिसमे “राह- वीरों ” को 25000 नगद राशि व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी थाना प्रभारियों और CCTNS प्रभारियों ने हिस्सा लिया। उन्हें पोर्टल पर लॉग-इन करने से लेकर फाइनल रिपोर्ट सबमिट करने तक की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।




