Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सारंगढ़ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपिया गिरफ्तार

Spread the love




                    श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।अप0क्रं0 48/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-  31.01.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल ग्राम बोहारडीह पारा हिर्री में   एक घर के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ एक महिला  गुलापा जांगड़े पति रामकुमार जांगड़े उम्र 40 वर्ष सा0 बोहारडीह पारा हिर्री थाना सारंगढ़ द्वारा अपने घर बाड़ी मे रखे एक पीला रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 3,000 रू0 को निकाल कर पेश की जिसे गवाहान के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया जाकर आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
            उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक-पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, म0आर0-शंकुतला जायसवाल एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।


Spread the love