बड़ी खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सामने आ रही है,जहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा (अ) में पदस्थ रोजगार सहायक श्रीमती लता भारती पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की राशि में अनियमितता और गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ के
असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश लहरे द्वारा जनपद पंचायत में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सारंगढ़ ने
मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार
शिकायत में उल्लेखित सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कर 3 दिवस के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह जांच 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे
ग्राम पंचायत मल्दा (अ) भवन में की जाएगी।
जांच के दौरान संबंधित रोजगार सहायक, सचिव एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी
गरीबों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना में
यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार पाया जाता है,
तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
क्लोजिंग:
अब देखना यह होगा कि
जांच में क्या सामने आता है
और क्या गरीबों के हक की राशि में गड़बड़ी करने वालों पर
प्रशासन सख्त कदम उठाता है या नहीं।










