सरलानगर में भक्तिमय हुआ माहौल: भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्री राम कथा का शुभारंभ, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
सतना / मैहर सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट।
मैहर – सरलानगर क्षेत्र में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्रभु श्री राम की कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक विशाल और भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर बैंक कॉलोनी होते हुए शिव कॉलोनी से गुजरते हुए कथा स्थल दर्रहा मंदिर पहुंची , जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सरलानगर सुबह गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिर पर मंगल कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं कतारबद्ध होकर चल रही थीं। यात्रा के दौरान डीजे और बैंड की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए और पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात व्यास पीठ का पूजन किया गया और संगीतमय श्री राम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा में आयोजन समिति से राजकुमार गौतम , राजेश तिवारी पूर्व सरपंच चौपड़ा , महेश पाण्डेय , दयाकांत पाण्डेय रिंकू , सुरेश चतुर्वेदी , इंदू चौबे , बाल्मीक गौतम , सरपंच मन्नालाल साकेत, सुनील कुमार दाहिया , सनत कुमार पाण्डेय , हरिशंकर पाठक , राधिका पटेल , नीरज रजक , पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, आकाश पाण्डेय , कमलेश मांझी , शौखीलाला सोंधीय एवं समस्त सरला नगर की जनता जनार्दन उपस्थित रहे ।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।




