बरेली में दो समुदायों के बीच विवाद: सब्जी मंडी में मारपीट के बाद बढ़ सकता था तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 3 अरेस्ट…
सत्यम गौड़। फरीदपुर
बरेली के फरीदपुर कस्बे की सब्जी मंडी साहूकारा में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में बड़ा तनाव फैलने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया गया।
यह घटना 14 जनवरी की शाम करीब पौने आठ बजे की है। फर्रुखाबाद मोहल्ला निवासी पंचम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे, इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप
पीड़ित के अनुसार, मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि उन्हें घेरकर पीटा गया और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए वह पास स्थित भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास में पहुंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
*सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस*
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।
*तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*
गुरुवार दोपहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी आरिफ, मोईन और मोईन के भाई आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह घटना 14 जनवरी की शाम करीब पौने आठ बजे की है। फर्रुखाबाद मोहल्ला निवासी पंचम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे, इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप
पीड़ित के अनुसार, मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि उन्हें घेरकर पीटा गया और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए वह पास स्थित भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास में पहुंचे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।
तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल