फरीदपुर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज: MLC कुंवर महाराज सिंह ने कहा- लोग दान करें, ज्यादा से ज्यादा पुण्य कार्य करे…
सत्यम गौड़। बरेली
बरेली के फरीदपुर कस्बे में मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता और सेवा भावना का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुंवर महाराज सिंह के नेतृत्व में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
यह आयोजन एमएलसी कुंवर महाराज सिंह के आवास के बाहर दीप स्वीट्स के सामने रोड पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुंवर महाराज सिंह स्वयं मौजूद रहे और श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।
दान और सेवा का पर्व है मकर संक्रांति

अपने संबोधन में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति दान, सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
समाज के हर वर्ग की रही भागीदारी
खिचड़ी भोज में सभासद संजीव शुक्ला, दीप स्वीट्स के संचालक घनश्याम अग्रवाल सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।
कस्बे में कई जगह हुए आयोजन
एमएलसी के आयोजन के अलावा फरीदपुर कस्बे के बीसलपुर रोड, मुख्य बाजार और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ राहगीरों और जरूरतमंदों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
कस्बेवासियों का कहना है कि मकर संक्रांति पर हुए इन आयोजनों से फरीदपुर में सामाजिक एकता और सेवा भावना का सकारात्मक संदेश गया है।




