Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

गन्ने के खेत में कैमरा ऑन होते ही ताना तमंचा, युवक-युवती का वीडियो बनाना पड़ा भारी…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

गन्ने के खेत में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती का वीडियो बनाना एक किसान के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गया। आरोप है की वीडियो बनते ही युवक ने तमंचा निकालकर किसान पर फायर झोंक दिया, जबकि उसके साथियों ने मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी।

खेत से आई आवाज कैमरे ने खोल दी पोल

ग्राम लाडपुर मुड़िया मजरा बहादुरपुर निवासी किसान अनिल कुमार के मुताबिक, 12 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:20 बजे वह पड़ौली नहर के पास अपने खेत में ट्यूबवेल पर बैठा था। तभी गन्ने के खेत से संदिग्ध आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में थे। किसान ने अपने वीवो मोबाइल से वीडियो बना लिया।

पहचान होते ही निकाला तमंचा

किसान ने युवक की पहचान लाल सिंह पुत्र झब्बू लाल, निवासी ग्राम मगरासा थाना भुता के रूप में की। आरोप है कि जैसे ही लाल सिंह की नजर किसान पर पड़ी, उसने बैग से तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से तान दिया। डर के मारे किसान भाग निकला, जबकि आरोपी युवती को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।

वीडियो डिलीट करो… वरना जान से जाओगे

पीड़ित के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे लाल सिंह अपने दो साथियों करन पुत्र तेजपाल और सचिन पुत्र बुद्धसेन के साथ दोबारा ट्यूबेल पर पहुंचा। उस समय किसान अपने मजदूर फूल बाबू के साथ मौजूद था। तीनों ने वीडियो तुरंत डिलीट करने का दबाव बनाया।

फायरिंग से मची दहशत

वीडियो डिलीट करने से मना करने पर लाल सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली किसान को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि दोनों साथियों ने कहा “आज जिंदा घर नहीं जाएगा, फोन भी तोड़ दो।”

खेतों में छिपकर बचाई जान

जान बचाने के लिए किसान और उसका मजदूर गन्ने के खेतों में छिप गए। आरोपियों के चले जाने के बाद किसान ने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना बताई और मौके पर बुलाया। पीड़ित किसान ने थाना भुता में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी और अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love