Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध धान परिवहन पर की गई कार्यवाही

Spread the love



      सक्ती, 13 जनवरी 2026 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा श्री विनय कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम केनाभाठा में एक ट्रक के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लगभग 600 बोरी (करीब 250 क्विंटल) धान लोड पाया गया। वाहन चालक द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रक को अवैध धान परिवहन के प्रकरण में जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार डभरा श्री मनमोहन प्रताप सिंह, पटवारी श्री हरमेन्द्र वारे, श्री देव कश्यप, श्री राजेंद्र चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। इसी क्रम में तहसील बाराद्वार अंतर्गत बाराद्वार क्षेत्र में तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा 120 बोरी धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। वहीं ग्राम मुरलीडीह में लगभग 43 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना जैजैपुर में सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।


Spread the love