Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

परीक्षा केंद्र में बेटी की नकल से लेकर सेक्स रैकेट तक: एल.पी. पटेल प्रकरण से हिला शिक्षा तंत्र…

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

नकल, निलंबन, सेक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार: क्यों अब भी परीक्षा दायित्व में एल.पी. पटेल?”


सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ की परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अध्यक्ष को सौंपे गए एक दस्तावेज़-आधारित आवेदन में पी.एम.श्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल को व्यापम द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाओं के केंद्राध्यक्ष सहित सभी परीक्षा दायित्वों से तत्काल पृथक करने की मांग की गई है। आवेदन में कलेक्टर कार्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, जिला कोषालय अधिकारी की जांच रिपोर्ट, शासन के निलंबन आदेश और न्यायालयीन निष्कर्षों का हवाला दिया गया है।
आवेदन के अनुसार 2009–10 में ओपन स्कूल की कक्षा 12वीं परीक्षा के दौरान, जहाँ एल.पी. पटेल स्वयं केंद्राध्यक्ष/अध्ययन केंद्र प्रभारी थे, वहीं उन्होंने अपनी पुत्री कु. पूजा पटेल को परीक्षा दिलवाकर पद व संसाधनों का दुरुपयोग किया, नकल कराई गई और 74% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाया गया। जांच में दोष सिद्ध होने पर पुत्री का परिणाम निरस्त किया गया और एल.पी. पटेल को ओपन स्कूल परीक्षा कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया गया। जनवरी 2012 में उन्हें अपने शासकीय आवास में सेक्स वर्कर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर निलंबित किया गया यह मामला मीडिया में प्रकाशित हुआ। इसके बाद कापन स्थित शासकीय विद्यालय में प्राचार्य रहते हुए प्रति छात्र ₹500 की अवैध वसूली जांच में सही पाई गई। अक्टूबर 2024 में उनके अधीनस्थ आरटीई शाखा के कर्मचारी को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। 2025 में बोर्ड परीक्षा के दौरान कलेक्टर की अनुमति के बिना उड़नदस्ता दल में बदलाव, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता, पति-पत्नी द्वारा छ.ग. मूलभूत नियम 44 का उल्लंघन, पत्नी श्रीमती सुषमा पटेल को नियमविरुद्ध सेजेस में पदस्थ कराने (जिसे बाद में निरस्त किया गया और न्यायालयीन टिप्पणी हुई) शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, तथा कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना जैसे प्रकरणों का भी उल्लेख है—जिन पर अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई/जांच दर्ज है।
शिकायतकर्ता चूड़ामणि गोस्वामी, व्याख्याता सह मास्टर ट्रेनर (व्यापम परीक्षा) वर्तमान पदस्थापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडाम ने अपने शिकायत मे कहा है कि इत ने

प्रमाणित और बार-बार के कदाचार के बावजूद एल.पी. पटेल को परीक्षा जैसे संवेदनशील दायित्व में रखना परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए उन्हें व्यापम की आगामी सभी परीक्षाओं से तत्काल हटाया जाए।


Spread the love