Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

कोरबा में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या पढ़िए पूरी ख़बर,,,

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ भुनेश्वर निराला

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान नंदकुमार पटेल के रूप में हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उनके ही घर के आंगन में पड़ा देखा। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की निर्ममता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच प्रारंभ की। पुलिस ने घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है, जिसे हत्या में प्रयुक्त किए जाने की आशंका है।
मृतक के परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित साजिशन हत्या करार देते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि नंदकुमार की किसी से कोई खुली दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में यह हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस हृदयविदारक घटना से गांव में भय का माहौल है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।


Spread the love