Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की नागरिकों से अपील सभी पालक अपने बच्चों को तेज गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश दें :कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़  सामान्य दिनों में और नववर्ष में सड़क से जान माल की हानि को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर एवं जिला डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के नागरिकों, पालकों और युवाओं से अपील करते कहा कि आवागमन में सुविधा के लिए सरसीवा सराईपाली रोड को छोड़कर जिले में सारंगढ़ सराईपाली रोड, रायगढ़ रोड, बरमकेला सरिया रोड और भटगांव रोड, लगभग सभी ओर सड़क मरम्मत का कार्य किया गया है और जारी भी है, जिससे सड़क अच्छी है। कलेक्टर ने कहा है कि, सामान्य दिनों में और नववर्ष 2026 की शुरुआत में (31 दिसंबर और 1 जनवरी को) यातायात के नियमों का पालन करते हुए सड़कों में वाहन चलाते समय बाइक सवार हेलमेट और कार सवार सीट बेल्ट पहने, तेज वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर नशे में भी गाड़ी न चलाएं। कलेक्टर ने कहा कि कम उम्र के छोटे बच्चे गाड़ी चलाना सीख जाते हैं और नए नये सिखने पर वे तेज गाड़ी चलाते हैं।  सभी पालक अपने 10 से 30 वर्ष तक के बच्चों को तेज गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश दें।


Spread the love