Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

गोंड समाज राठ क्षेत्र का सामाजिक बैठक सम्पन्न, वार्षिकोत्सव एवं युवा- युवती परिचय सम्मेलन पर हुई चर्चा

Spread the love



शशि सिदार कि खास लेख


लैलूंगा: लैलूंगा विकासखंड में स्थित पाकरगांव गोंड समाज भवन में सभी गोंड समाज के प्रमुखों को बैठक आहुर्त किया गया था, गोंड समाज राठ क्षेत्र कि बैठक में मुख्य चर्चा वार्षिकोसत्व एवं युवा युवती परिचय सम्मेलन को एक भव्य रूप में आयोजन करने का निर्णय लिया गया 17, एवं 18 जनवरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें गोंड समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे, बैठक के दौरान सर्वप्रथम गोंड समाज के लोगों के माथे में पिला तिलक लगाकर कर स्वागत किया गया तत्पश्चात् कार्यक्रम कि रूपरेखा तैयार किए गए एवं लैलूंगा क्षेत्र के कई गांवों के लोग मौजूद रहे, गोंड समाज के वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन नेताम, जिलाअध्यक्ष रतन सिंह पोर्ते, जिला युवा प्रभाग अध्यक्ष दीपक सिदार(जिला पंचायत उपाध्यक्ष), बलराम पोर्ते, मगन नेटी, भवन सिंह पोर्ते एवं सभी आस पास के लोग मौजूद रहे युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जगत, जयप्रकाश सिदार, सुनिंदर सिदार, राहुल सिदार, शशि सिदार एवं अन्य समाज के लोगों से भरा रहा मंच, कार्यक्रम के अंतिम चरण में दीपक सिदार(जिला पंचायत उपाध्यक्ष ) को उद्बोधन करने का अवसर दिया गया, उद्बोधन करते हुए दीपक सिदार ने कहा कि मैं हमारे समाज के सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि मेरे को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाने में मदद किए मै समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा तन मन धन पूरी तरह से सहयोग करूंगा कहकर लोगों को उत्साहित कर दिए एवं लोगों के ताली बजा कर उनके उद्बोधन को सम्मान दिया,कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी समाज के लोगों को भोजन कर कार्यक्रम स्थगित किए।


Spread the love