Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शंकरगढ़ में उग्र प्रदर्शन

Spread the love

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचार, हिंसा एवं निर्मम हत्याओं के विरोध में बलरामपुर जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में बजरंग दल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल, हिंदू युवा मंच, दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान शंकरगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवा प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भारत सरकार से इस गंभीर विषय पर कड़ा रुख अपनाते हुए आवश्यक कूटनीतिक कदम उठाने का आग्रह किया गया।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, किंतु कार्यकर्ताओं में आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।


Spread the love