ग्राम पंचायत कोलिहा में सुशासन समाधान शिविर संपन्न, पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ,,
दिलीप वर्मा _ जिला रिपोर्टर
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिहा में आयोजित सुशासन समाधान शिविर का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सिमगा जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रप्रकाश मनहर, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गोविंद वर्मा जी सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे , जनपद सदस्य सुरेश साहू,अनील पांडे, हेम सिंह चौहान,जनपद खोंमलाल साहू, डोमार सिंह मारखंडे,ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंचीय कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों में जाकर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।




