शादी समारोह में छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से जानलेवा हमला आरोपी को हिरासत में लिया पढ़ें पुरी ख़बर,,,
आवाम की आवाज़ न्यूज़//भुनेश्वर निराला
दुर्ग जिले में एक बहुत ही गंभीर मामला निकल कर सामने आया हैं। हम बतादे आपको की दुर्ग में एक शादी समारोह में दोनों भाई गया था और फिर वहां दोनों भाई ने जमकर शराब पिया फिर शराब पीने के बाद दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान छोटे भाई रविदास नगर में अपने बड़े भाई पार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। फिर बड़े भाई पूरा लहू लोहान होगया और वहीं पर गिर पड़ा गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को सुपेला के नजदीक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया जाता। और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे हायर सेंटर रिफर किया गया।
फिलहाल आरोपी विजय को पुलिस ने हिरासत में लिया गया हैं। और पूछताछ जारी हैं।




