Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

हाथरस: टीचर ने  सरकारी स्कूल में किया तंत्र मंत्र छात्राओं में दहशत पढ़े पूरी ख़बर,,,

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़//भुनेश्वर निराला

हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंडीगढ़ में  सरकारी स्कूल में तंत्र मंत्र की विद्या आधुनिक शिक्षा सवाल खड़े कर देता हैं। ऐसे ही नजारा इस स्कूल परिसर में यहां तैनात शिक्षक जय शंकर सारस्वत बच्चों को हवन यज्ञ के माध्यम से भूत भगाने के तरीके सिखा रहे हैं, इतना ही नहीं इन्होंने स्कूल परिसर में एक हवन कुंड भी बनवाया है, जिसमें अग्नि प्रवाहित की, उसके बाद गांव की एक महिला पर इसका एक प्रयोग करके दिखलाया, कि भूत को किस तरीके से आता है और उसे किस तरीके से भगाया जाता है। हवन यज्ञ के दौरान महिला जीभ निकाले हुए नजर आ रही है।

तंत्र विद्या से बच्चे दशहत में हैं

विद्यालय परिसर में हवन यज्ञ कराते हुए एक महिला के ऊपर से तंत्र-मंत्र के जरिये महिला का उपचार कर भूत भगाने का मामला इन दिनों खासा चर्चा में है। विद्यालय में हुए इस भूतिया खेल को देख कर छात्र छात्राओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों के अभिभावक भी इस मामले को लेकर खासे परेशान हैं। बच्चे अब स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। बच्चों के मस्तिष्क पर इस वाक्या का जबरदस्त असर हुआ है। अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है।

इस तंत्र विद्या के मामले के संज्ञान में आने के बाद अधिकारी जांच का हवाला दे रहे हैं। बीएसए रेखा सुमन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी, देखना यह है कि इस तरीके से स्कूल परिसर में बच्चों को तंत्र विद्या देने वाले अपने शिक्षक पर विभाग क्या कार्रवाई अमल में लाता है।


Spread the love