सारंगढ़ 87 लीटर महुआ शराब जप्त महिला आरपी गिरफ्तार पढ़ें पुरी ख़बर,,,
आवाम की आवाज़ न्यूज़//भुनेश्वर निराला
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने पर कार्यवाही की गई।अप0क्रं0 644/2025 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक- 14.12.2025 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के ग्राम हिर्री जाकर रेड कार्यवाही किया गया जिसमे एक महिला राधिका सोनी पति स्व0बनसलाल सोनी उम्र 45 वर्ष सा0 हिर्री थाना सारंगढ़ का निवासी अपने घर आंगन से सफेद रंग के पांच नग 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरीकेन में भरा करीब 75 लीटर, सफेद रंग के पांच-पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक जरीकेन में भरा 10 लीटर एवं एक दो लीटर क्षमता वाली सफेद रंग के बोतल में भरा 02 लीटर जुमला- 87 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 04 नग इस्तेमाली सिल्वर गंज कीमती- 3,000 रू0 जुमला कीमती- 20,400 रू0 को निकाल कर पेश की जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपीय को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक-पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, योगेश कुर्रे, राधे निषाद, शकुंतला जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही।




