नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर जंगल में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार ….
आवाम की आवाज़ न्यूज़// भुनेश्वर निराला
छत्तीसगढ़ : जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भागा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया ।
यहां मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का हैं जो कि पुलिस के मुताबिक आरोपी विक्की राम चौहान 19 वर्ष की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया के माध्यम दोस्ती हुई थीं । और 12 दिसम्बर शाम को नाबालिग बालिका को घर के पास से अपमे मोटरसाइकिल पर बैठकर जंगल ले गया । और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। और फ़िर नाबालिग बच्ची को उसके गांव में जा कर छोड़ दिया जहां पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 137 (2), 87, 64, 65 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। और आरोपी का मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है पुलिस साफ़ कहना है कि किसी भी महिलाओं के साथ अत्याचार पर बख्शा नहीं जाएगा।।




