Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सारंगढ़ विजयगढ़ जिले के पूर्व एसपी आशुतोष सिंह सीबीआई में और पुष्कर शर्मा आईबी में देंगे सेवा

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ से आईपीएस आशुतोष सिंह को महासमुंद जिले में एसपी के पद पर पदस्थ किए गए थे, वहीँ आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा माना बटालियन रायपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात किए गए थे

छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आशुतोष सिंह को डेपुटेशन पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनविगेस्टकेशन (सीबीआई) पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सीबीआई में उनका कार्यकाल ज्वाइन करने के बाद 5 साल या आगामी आदेश ( जो भी पहले हो) तक होगा।

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा को इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। जिसके बाद सोमवार को राज्य सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले पोस्टिंग आदेश जारी किया था। जिसमें उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई थी, अब वे नई जिम्मेदारी संभालने दिल्ली रवाना होंगे।


Spread the love