रायगढ़ ओडिशा से नाबालिक लापता लड़का नाबालिगक लड़की को भगा लेजाने वाले आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल रिमांड,,…
रायगढ़ चक्रधरनगर नगर पुलिस ने लापता हुए नाबालिक लड़का और लड़की को ओडिशा से से उसे बहाल फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा और रिमांड पर भेजा 25 नवम्बर को को चक्रधरनगर पुलिस थाना जाकर नाबालिक बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराए थे उनकी बेटी 24 नवम्बर को शाम लापता है
अज्ञात व्यक्ति द्वारा साथ में ले जाया गया है रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 524/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जानकारी से पता चला कि बालिका ने किसी बालक आदित्य दुबे नामक युवक की संपर्क में थी जो घटना के बाद अपने कार्य स्थल से गायब हुआ और उसका मोबाइल भी बंद बता आते थे पुलिस ने लगातार आरोपी को निगरानी में रखी
ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व पुलिस टीम देवगढ़ रवाना हुई और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से अपने साथ भगा ले गया था।
बालिका का महिला उप निरीक्षक वीना साहू से कथन दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी आदित्य दुबे के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और महिला आरक्षक दरोथिया किण्डो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।




