Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

पिंडरी हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 19 छात्राओं को साइकिल वितरण, बालिकाओं ने व्यक्त की प्रसन्नता

Spread the love



सारंगढ़-बिलाईगढ़। शासकीय हाई स्कूल पिंडरी में दिनांक 8 दिसंबर 2025 को कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 19 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल प्रदान की गई। वितरण के दौरान स्कूल परिसर उत्साह और प्रसन्नता से भर गया। साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं ने अपनी खुशी साझा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया। छात्राओं ने कहा कि अब विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह और अधिक बढ़ेगा।



कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे, संरक्षक श्री विशाल प्रसाद कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री प्रेमलाल बसंत, सदस्य श्री रोहित बसंत, श्री कला भूषण रात्रे, और ग्राम की सरपंच श्रीमती देव कुमारी चितरंजन अजगले, रामगुलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे ने छात्राओं को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मार्ग है जो जीवन में प्रगति और सशक्तिकरण का आधार बनता है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। खुंटे जी की प्रेरक बातों ने छात्राओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया।



वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य श्री उमाशंकर पटेल और माध्यमिक एवं हाई स्कूल के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से मजबूती से जोड़ने तथा उनकी सुरक्षा, सुविधा और निरंतरता सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है।

स्थानीय समुदाय ने इस पहल को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं का शैक्षणिक भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।


Spread the love