Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

तांत्रिक के तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंत पढ़िए पूरी ख़बर ….

Spread the love

एक कमरे में मिले तीन शव, परिजनो  में आक्रोश….

कोरबाः  जिले में बुधवार देर रात तंत्र-मंत्र के नाम पर हुए दिल दहला देने वाले तिहरे मौत कांड ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की लाश बरबसपुर स्थित उनके कबाड  यार्ड में एक ही कमरे से संदिग्ध हालत में मिली। मृतकों की पहचान अशरफ मेमन (कोरबा), सुरेश साहू पिता बलदेव साहू (तुलसीनगर) और नीतीश कुमार (दुर्गा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी तांत्रिक राजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे कोरबा पहुंचा था। यार्ड में
रात होते ही तंत्र-
मंत्र की प्रक्रिया शुरु की गई। बताया गया कि तांत्रिक ने तीनों को बारी-बारी से कमरे में बुलाया, नींबू दिया और रस्सी से सर्किल बनाकर उन्हें अंदर बंद कर दिया। उसने कहा था कि आधा से एक घंटे बाद कमरा खोला जाएगा। लेकिन जब कमरा खोला गया, तो भीतर तीनों मृत पड़े थे। तांत्रिक की टीम में शामिल बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुरे  ने दावा किया कि 5 लाख रुपये को ढाई करोड़ बनाने के लालच में यह तंत्र-मंत्र किया जा रहा था।

मौत कैसे हुई, इस पर टीम का कोई स्पष्ट बयान नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही अशरफ मेमन के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनो ने इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तांत्रिक समेत सभी संबंधितो  से पूछताछ की जा रही है


Spread the love