Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

धान खरीदी केन्द्र सरिया में किसानों का आसानी से कट रहा टोकन किसान नरोत्तमनाथ प्रधान और बुध्देश्वर सामोल ने कहा, उनका टोकन आसानी से कटा 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों का टोकन कटा

Spread the love



सारंगढ़-बिलाईगढ़ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चल रहा है। सेवा सहकारी समिति सरिया के धान खरीदी केन्द्र में कुल 1760 किसान पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 122 किसानों के माध्यम से 10 दिसंबर तक कुल 14588.40 क्विंटल धान समिति के द्वारा खरीदी किया जा चुका है। 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों के द्वारा टोकन कटा लिया गया है। धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिये छ.ग. शासन के द्वारा किसानों का टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प ‘‘टोकन तुहर हाथ‘‘ के माध्यम से टोकन काटा जा रहा है तथा समिति में भी आकर किसान द्वारा ऑफलाईन टोकन कटवाया जा सकता है। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र सरिया के किसानों को टोकन काटने में कोई समस्या नहीं है। सभी किसानों का टोकन आसानी से कट रहा है तथा सभी किसान खुश हैं। धान खरीदी केन्द्र सरिया के पंजीकृत किसान नरोत्तमनाथ प्रधान ने बताया कि उनका टोकन बिना किसी भागदौड़ के सुगमतापूर्वक कट गया है। उनके द्वारा धान विक्रय भी कर लिया गया है तथा टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुआ है। किसान बुध्देश्वर सामोल ने बताया कि उनका टोकन ऑफलाईन आसानी से कट गया और उनके द्वारा सरकार की व्यवस्था में खुशी जाहिर किया है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधायें की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान खुश और उत्साहित हैं तथा शासन व प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर कर रहें हैं।


Spread the love