Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो आप सफल नहीं हो सकते : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में हुआ प्रतियोगिता

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़ पीएमश्री स्कूल सेजेस सारंगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने अपना कौशल का प्रतिभा बिखेरा।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि, किसी भी राष्ट्र का शक्ति युवा होता है। युवा उत्सव स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजन किया जाता रहा है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि युवा के लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। अगर वह मन में ठान ले, लक्ष्य तय कर ले, सकारात्मक सोच रखें, अनुशासित होकर काम करें तो कोई भी ऐसा काम नहीं, जो पूरा नहीं कर सके। युवा महोत्सव का ब्लॉक स्तर पर  कार्यक्रम हुआ। आज हम जिला स्तर पर कार्यक्रम कर रहे हैं। बच्चे लोग विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम का अच्छा गायन कर रहे हैं। मंच में परफॉर्म करने वाले और दर्शक, दोनों में अंतर होता है स्टेज में बच्चे लोग पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं। इससे टीम भावना विकसित होता है। सभी लोगों को भाग लेना चाहिए। ऐसे प्रस्तुति में सभी, खासकर अपने साथियों के लिए तालियों से उत्साहवर्धन करें।

कलेक्टर ने कहा, अच्छे से पढ़िए लिखिए, जो उत्साह उमंग से जिस प्रकार तैयार हुए हैं इसी प्रकार से अपने जीवन में, अपने पढ़ाई में भी इस चीज को आने वाले टाइम में बोर्ड एग्जाम होने वाला है, जितने उत्साह के साथ आप कोई गाना और डांस सीखते हैं, वह चीज हमें याद रहता है पढ़ाई करते हैं तो भूल जाते हैं तो, जिस मन के साथ, तन्मयता के साथ, एकाग्रता के साथ जो चीज आपको अच्छा लगता है, वह करते हैं। इस प्रकार से पढ़ाई में भी इस चीज को अपनाएंगे। जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो आप सफल नहीं हो सकते। अच्छे प्रस्तुति के लिए कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनायें दी।

महोत्सव में सामूहिक नृत्य, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा नृत्य, वाद-विवाद, कविता लेखन, चित्रकला, पारंपरिक वेशभूषा तथा भतृहरि सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागी बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का अवलोकन किया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति सहित कई सामाजिक विषयों पर सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सत्ताधारी दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, एसडीएम डॉ. वर्षा बंसल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love