Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Bilaspur: फेकूबांध में तैरता मिला एक व्यक्ति का लाश पढ़िए पूरी ख़बर …..

Spread the love

बिलासपुरः तखतपुर इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घोरामार स्थित फे बांध में एक युवक का तैरता हुआ शव दिखाई दिया। पानी में शव होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस तुरंत पहुंची और शव को बाहर निकाला। गांव के लोगो के द्वारा अनुसार, मृत युवक की पहचान अब तक नही हो पाई है। शुरुआती जांच मे  यह सामने आया है कि युवक के शरीर पर पत्थर बांधकर उसे पानी में फेंका गया था, जिससे मामले में हत्या की आशंका गहराई है। कोटा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने बताया कि शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के गांवों में लापता युवक की जानकारी भी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और युवक की पहचान पता लगाने की कोशिश जारी है। 3


Spread the love