Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने 6 दिसंबर 2025 को अपने नए जिला कार्यालय में मनाया बाबा साहब अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस।।

Spread the love



भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वावधान में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने  6 दिसंबर 2025 को भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य विश्व रत्न बोधिसत्व ज्ञान के प्रतीक डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया इसी मौके पर बाबा साहब के याद में भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं ने सारंगढ़ शासकीय डिग्री कॉलेज मोड अंबेडकर चौक के समीप सारंगढ़ में जिला कार्यालय का आरंभ किया है साथ ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि गरीब,किसान,मजदूर,शोषित,वंचित, पीड़ित क्षेत्र की आम जनता मेहनतकश लोगों सम्मानित मातृशक्ति महिलाएं वीरांगना बहाने देश के भविष्य विद्यार्थियों, अधिकारियों,कर्मचारियों सब की आवाज बनकर निरंतर कार्य करेगी जिला कार्यालय में समस्याओं का जितना भी आवेदन आएगा सभी आवेदनो पर कार्य किया जाएगा साथ ही क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध कमजोर वर्गों के शोषण के विरुद्ध तथा आम जनता के जनहित में निरंतर संघर्षरत रहेगी आगे भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत कई वर्षों से समस्याएं लगातार भीम आर्मी के समक्ष आ रही है जिसका क्रमबद्ध संगठन द्वारा निराकरण किया जा रहा है अब सारंगढ़ में जिला कार्यालय खोलने के पश्चात भीम आर्मी का कार्य और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा आज के इस कार्यक्रम में भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पूर्व पदाधिकारी गण प्रदेश के पूर्व पदाधिकारी गण सम्मिलित रहे

भीम आर्मी छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व अतिरिक्त बस्तर संभाग प्रभारी संतोष निराला, भीम आर्मी छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश महासचिव व अतिरिक्त बिलासपुर संभाग प्रभारी मनीन्दर सिंह आजाद, भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पूर्व जिला अध्यक्ष आपूर बंजारे, भीम आर्मी सारंगढ़ पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष  खगेश निराला, भीम आर्मी सारंगढ़ बिलाईगढ़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल, पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील अनंत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमन प्रेमी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अमित कुर्रे, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश भास्कर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल निराला, पूर्व ग्राम अध्यक्ष मनोज खूंटे तथा तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!


Spread the love