Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सुहेला में मुख्यमंत्री ने दिखाई विकास की झलक, कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ…

Spread the love

दिलीप वर्मा /जिला संवाददाता

बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के सुहेला में गुरुवार को आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की नई सौगातें दीं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसी दौरान सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री साय का धान से वजन कर किसानों के प्रति अनोखा सम्मान प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने व्यवस्था को पारदर्शी और सुविधाजनक बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ

मुख्यमंत्री साय ने सुहेला और बलौदाबाजार जिले के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की—

1. सुहेला में शासकीय कॉलेज की स्थापना।


2. सुहेला तिगड्डा क्षेत्र में तीनों सड़कों पर 1 किलोमीटर डिवाइडर का निर्माण।


3. तिल्दा में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए ₹2 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति।


4. बलौदाबाजार में पुराने नगर पालिका कार्यालय के पास मल्टी कॉम्प्लेक्स का निर्माण।


5. बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के लिए ₹2 करोड़ 21 लाख की मंजूरी।


6. जिले के 50 उपार्जन केंद्रों में पक्का शेड निर्माण के लिए प्रति केंद्र ₹10-10 लाख की घोषणा।



कार्यक्रम में उपस्थित बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी, आईपीएस भावना गुप्ता, जिला सदस्य दीप्ति वर्मा,जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलत रामपाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा , पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,आनंद यादव,लक्ष्मी वर्मा प्रमोद शर्मा,अन्य  जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और यह योजनाएँ उसी दिशा में एक और कदम हैं।


Spread the love