सीमेंट से लदा ट्राला डिवाईडर पर चढकर क्षतिग्रस्त जानिए पूरा मामला।।
अबोहर, 4 दिसंबर। अबोहर के मलोट रोड़ पर सीडफार्म चौक के निकट आज दोपहर एक सीमेंट से लदा ट्राला एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सडक के बीचों बीच बने डिवाईडर पर चढकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बिजली का एक पोल भी गिर गया, गनीमत रही कि इस हादसे मेंं किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ निवासी बंता सिंह आज अपने ट्राले मे सूरतगढ से सीमेंट लादकर अमृतसर के लिए रवाना हुआ जब वह अबोहर के सीडफार्म चौक पर पहुंचा तो इसी दौरान सडक पर अचानक आए एक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में उसका ट्राला अनियंत्रित होकर सडक के बीच बने डिवाईडर पर चढकर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि इस दौरान ट्राले की चपेट लगने से बिजली का एक खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे में ई रिक्श चालक को भी मामूली चोटें लगी हैं।
वहीं इस हादसे का पता चलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी क्षतिग्रस्त खंबे को सुचारु करने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।




