Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर दानिश को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; दर्ज हैं 15 मुकदमे…

Spread the love




संवाददाता बरेली। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
        बरेली जिले में आंवला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गैंगस्टर के आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए।
      पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी दानिश बिलायतगंज के पास छिपा है। इस सूचना पर बाइक सवार पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो बाइक की लाइट देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। भाग रहे आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से लगने आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया।
      पुलिस आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर रात में एक बजे के करीब सीएचसी पहुंची। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व सीओ नितिन कुमार भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि दानिश के खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।


Spread the love