चंदिया पथरा गांव में नदी नहाने गए 3 युवकों की डूबने से मौत — एक युवक की जान बची
दिलीप वर्मा _ जिला संवाददाता
बलौदाबाजार जिला के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत चंदिया पथरा गांव में आज दर्दनाक हादसा हुआ। नदी में नहाने गए चार युवक में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय ग्रामीण हीरालाल साहू ने अपनी जान जोखिम में डालकर बहादुरी से बचाया।
जानकारी के अनुसार युवक नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बहने लगे। तभी मौके पर मौजूद हीरालाल साहू ने बिना देर किए रस्सी लेकर नदी में छलांग लगाई, और तेज धार में फंसे युवक तक पहुंचकर रस्सी थमाई। रस्सी के सहारे धीरे-धीरे खींचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
हीरालाल साहू के हिम्मत और साहस से एक युवक की जान बच गई, लेकिन अफसोस की बात है कि बाकी तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शवों की तलाश जारी है।
👉 स्थान: चंदिया पथरा घाट, सिमगा ब्लॉक, जिला बलौदाबाजार
👉 घटना: नदी में डूबने से 3 की मौत, 1 की जान बची
👉 वीर नागरिक: हीरालाल साहू




