Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

Chhatisgarh news : कलेक्टर-एसपी ट्रांसफर लिस्ट जल्द

Spread the love

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि अगले कुछ दिनों में यानी नवंबर में कई जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। इसे लेकर चर्चाए तेज हो गई है..

प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद मंत्रालय स्तर पर फेरबदल की शुरुआत हो गई है। इसमें कुछ वरिष्ठ आईएएस अफसरों को दूसरी अहम जिम्मेदारी दी गई थी। इसके साथ ही कई सचिवों के प्रभार में बदलाव हुआ था। अब नवम्बर में राज्योत्सव के बाद एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा है। ( CG News ) इस बार कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के फीडबैक के आधार पर कई जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी है। हालांकि इसमें छोटे जिलों में अच्छा काम करने वाले कलेक्टरों को बड़े जिले की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, कुछ कलेक्टरों का तीन साल पूरा हो रहा है। इस वजह से भी उन्हें बदला जाएगा।

Transfer News: फेरबदल के पीछे कई फैक्टर
दरअसल, प्रशासनिक फेरबदल के लिए पीछे कई अन्य फैक्टर भी काम करेंगे। इस समय एक-दो आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ नए अफसर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आ सकते हैं। पूरी संभावना है कि दीपावली के बाद ऐसी गतिविधियां तेज हो जाएंगी। बताया जाता है कि प्रशासनिक फेरबदल पहले करने की तैयारी थी, लेकिन 1 नवम्बर को राज्योत्सव का दौर शुरू हो जाएगा।


Spread the love