Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज — किसानों ने सुहेला तहसील कार्यालय का किया घेराव….

Spread the love



दिलीप वर्मा _ जिला संवाददाता

सुहेला/सिमगा। प्रस्तावित गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो लिमिटेड परियोजना के तहत रेलवे लाइन बिछाने के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्राम धोधा (पूर्व केबिन )से लेकर ग्राम खपराडीह तक निर्धारित रेलवे कॉरिडोर से प्रभावित किसानों ने 15 अक्टूबर को नवापारा से सुहेल तक पैदल यात्रा कर विशेष विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तहसील कार्यालय सुहेला का घेराव किया और तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और महिला समूह शामिल रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित रेलवे लाइन गांव के बीच से निकाली जा रही है, जिससे कई घर, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, गोठान, खेल मैदान और खेत प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि पहले से ही एक रेलवे लाइन मौजूद है, इसलिए नई लाइन उसी के समानांतर बनाई जाए, ताकि ग्रामीणों की संपत्ति और आजीविका पर असर न पड़े।

ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय ने बताया कि यदि यह रेलवे लाइन वर्तमान प्रस्तावित मार्ग पर बनी तो नवापारा गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतें होंगी और गांव का सामाजिक व शैक्षणिक ढांचा पूरी तरह प्रभावित होगा।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे मार्ग का पुन: सर्वेक्षण कर इसे कम प्रभावित क्षेत्र से ले जाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व पुनर्वास प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Spread the love