Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

भगवती मानव कल्याण संगठन ने २४ घंटे माँ जगतजननी का किया गुणगान…

Spread the love



दिलीप वर्मा _ जिला रिपोर्टर

सिमगा:- भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में 24 घण्टे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन मर्राकोना गाँव मे सम्पन्न किया गया। दिनांक 5 नवम्बर दोपहर 1 बजे से 6 नवम्बर दोपहर एक बजे तक निरंतर चालीसा पाठ हुआ उसके पश्चात समापन में पुनः माता भगवती जगतजननी जगदम्बा एवं परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की दिव्य आरती क्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रमुख कार्तिक साहू ने कहा यह संगठन मानवता की सेवा में ही अपनी ऊर्जा को लगा रहे है। संगठन द्वारा आयोजित यह चालीसा पाठ की विशेषता यही है कि इसमें आप अपनी इच्छानुसार जितना समय आपको चालीसा पाठ करना हो कर सकते है इसमें आपका सीधा संपर्क माता भगवती जगतजननी जगदम्बा एवं परमपूज्य गुरुवर श्री से रहता है जिससे इस चालीसा पाठ का सीधा लाभ आपको मिलता है। जिला अध्यक्ष नेमीचंद पटेल ने कहा कि जीवन मे एक सद्गुरु की आवश्यकता सबको होती है वह परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के रूप में हमे प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि संगठन जिले भर में इस तरीके का आयोजन करके गाँव-गाँव, शहर-शहर में जनजागरण क्रम चला रहे है। संगठन का लक्ष्य है पूरे जिले में नशामुक्त,मांसाहार,चरित्रवान,चेतनावन समाज बनाकर लोगो के जीवन मे बदलाव लाना है। महिला कार्यकर्ता अनिता नायक ने कहा कि आज नशे के कारण सबसे ज्यादा महिलाएं प्रताड़ित है जिन्हें बचाने के लिए समाज को नशामुक्त बनाना बेहद आवश्यक है इसके लिए संगठन जिले भर में व्यापक रूप से अभियान चला रहा है जिसमे आप सभी जुड़कर अपने जीवन मे अवश्य रूप से परिवर्तन लाने का आग्रह उन्होंने किया। आभार प्रदर्शन आयोजक प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू,अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष  लुकेश पटेल,कांशीराम साहू,राहुल पटेल,भोलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी,तहसील पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे


Spread the love