Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया सारंगढ़ दशहरा * सारंगढ़ के रियासतकालीन दशहरा उत्सव के साक्षी बने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

Spread the love

गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया सारंगढ़ दशहरा*

*सारंगढ़ के रियासतकालीन दशहरा उत्सव के साक्षी बने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*

*प्रतिभागी अजय बने गढ़ विच्छेदन के विजेता*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 अक्टूबर 2025/विजयादशमी पर्व पर रियासतकालीन गढ़ विच्छेदन सारंगढ़ दशहरा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सारंगढ़ राज परिवार के डॉ मेनका देवी सिंह (वर्तमान राजा), उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा, पुत्री कुलिशा सिंह के साथ इस वर्ष कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति ने अंचल के लोगों के उत्साह को दोगुना किया। कलेक्टर इस उत्सव में शामिल होकर साक्षी बने। सारंगढ़ राजा के द्वारा शांति और समृद्धि सहित  क्षेत्रवासियो को विजयीदशमी पर्व का शुभकामनाये प्रदान किया गया।

यह गढ़ उत्सव लगभग 200 साल से भी पुरानी है, जिसका आयोजन राजपरिवार सारंगढ़ के द्वारा किया जाता है। गढ़ चौक पर मिट्टी के टीले रूपी गढ़ के ऊपर मे सैनिक के रूप में वालंटियर थे, वहीं गढ़ के नीचे मे पानी का गड़ढ़ा था, जहां पर लगभग 25 प्रतिभागी मिट्टी के टीले को नुकीले औजार से गड्ढा खोदकर ऊपर चढ़ते गए।  प्रतिभागी अजय ने सुरक्षा प्रहरियो से जहोज्जद कर गढ़ मे चढने में सफल हुआ, उन्हें गढ़ विजेता का पदवी दिया गया। इस गढ़ उत्सव को देखने के लिये आसपास के ग्रामीणों की लगभग 5 से 10 हजार की भीड़ इस कार्यक्रम को देखने को लिये जुटी थी।


Spread the love