Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

सारंगढ़ में श्रम विभाग द्वारा किया गया विविध कार्यक्रम शिविर में हुआ श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण

Spread the love



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 सितंबर 2025/राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025 को रजत जयंती वर्ष घोषित किया गया है। साथ ही स्वच्छता सेवा पखवाड़ा उपलक्ष्य में  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रम विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, ई.एस.आई.सी, ईएसआईएस के संयुक्त प्रयासों से श्रमिक स्वास्थ्य जाॅच शिविर का सफल आयोजन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा,  द्वारा श्रमिकों हेतु आयोजित स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रमिकों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए निशुल्क दोपहर भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, कमलेश जांगडे़,  सांसद जाॅजगीर चाॅपा, कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष के अतिरिक्त औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से राहूल पटेल, उप संचालक एवं सहायक श्रमायुक्त, घनश्याम पाणिग्राही उपस्थित रहे।

*श्रमिक स्वास्थ्य जाॅच और श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन*

इस शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण कार्य लोगों ने कराया। वहीं लगभग 800 श्रमिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त रक्त चाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन एवं नेत्र परीक्षण जैसी विशेष जाॅच भी की गई। जिससे उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता बढ़ाने की द्वष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।

*श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को दिया गया चेक*

कार्यक्रम में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया, जिसमें महतारी जतन योजना के तहत् 46 श्रमिकों को 9,20,000/-, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् 10 श्रमिकों को 10,00,000/-, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण  योजना के तहत् 06 हितग्राही को 1,20,000/-, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी षिक्षा सहायता योजना के तहत् 12 श्रमिकों को 64,500/- एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत् 11 श्रमिकों को 2,20,000/- से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 20000 रुपए, पीताम्बर बाई बरेठ, शंखराम बरेठ कुम्हारी, तहसील सारंगढ़, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 20000 रुपए, फुलबासन पटेल श्रीराम पटेल ग्राम कटेली पंचायत कटेली तह सारंगढ, मिनीमाता महतारी जतन योजना 20000 रुपए, जानकी पटेल गयाराम पटेल मुड़पार बडे़ तहसील सारंगढ़, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 20000 रुपए जोईधा साहू, मुनीराम नंदनी 20000 रुपए निवासी झुमका तह बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 20000 रुपए, तेरस बाई साहू , भारतलाल साहू कृतिका साहू, झुमका को दिया गया।


Spread the love