Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

CG NEWS : देखते ही देखते पानी में समा गई कार, तीन लोग बाल-बाल बचे, मौके पर मचा हड़कंप

Spread the love

सारंगढ़–बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई. कार में सवार तीन लोगों ने पानी में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई.

GST Raid in Durg: स्टेट जीएसटी टीम ने दुर्ग के व्यापारी को किया गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का खुलासा संभव

बता दें कि बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नाले और नदियां उफान पर हैं. बरमकेला के विक्रमपाली के पास बुधवार को किकारी नाले को नाला पार कर रही कार अचानक तेज धार मे बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में यह नजारा देख हड़कंप मच गया. कार पानी के बहाव में तेजी से बहने लगी. समय रहते कार सवारों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं देखते ही देखते कार नदी में समा गई.

जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने जोखिम उठाते हुए पुल के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की. तेज बहाव में कार अचानक बेकाबू होकर नाले में बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि कार सवार तीनों व्यक्ति तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. इस खतरनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक ने भारी लापरवाही बरती है.

Chhattisgarh : आधी रात में शादीशुदा Girlfriend से मिलने पहुंचे Boyfriend को ससुराल वालों ने पकड़ा, बंधक बनाकर की पिटाई

प्रशासन लगातार लोगों को उफनते नालों और पुलों को पार न करने की चेतावनी दे रहा है, बावजूद इसके लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी. घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.


Spread the love