Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/03/2026

Asia Cup 2025: भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम का जलवा, महासमुंद की दिव्या रंगारी सहित भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँची

Spread the love

महासमुंद: अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है।

Vigilance Raid: नोटों की गड्डियां और 1 करोड़ के गहने… लेडी अफसर के घर विजिलेंस रेड में मिला खजाना

इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 – 67 अंकों से हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81- 69 अंकों से हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71 – 54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Chhattisgarh : शराब पीकर बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 2 युवकों की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है। सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के राजीव जैन अध्यक्ष, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चैबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं श्री उमा कांत, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।


Spread the love