Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में साइबर ठगी का मामला, नकली ई-चालान लिंक से खाते खाली

Spread the love

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों ने पार्षद और कारोबारी से करीब 10 लाख की ठगी की है। ठगों के निशाने में दुर्ग, बिलासपुर के पार्षद और रायपुर कारोबारी आए है। ठगों ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग के नाम पर नकली ई-चालान लिंक भेजकर उनके खाते से पैसे पार कर दिए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल : एंबुलेंस न मिलने पर मरीज को 25 किमी तक टोकरी में ढोकर पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में पार्षद के मोबाइल में ई-चालान भरने का लिंक आया। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया खाते से पैसे अपने आप कट गए। पीड़ितों ने बताया कि जिस नंबर से व्हाट्सएप में मैसेज आया उसकी प्रोफाइल में छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो भी लगा था। ठगों के इस नए ट्रेंड के बाद परिवहन विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।

PM किसान सम्मान निधि योजना में बदलाव: एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अब अलग-अलग 6000 रुपए का लाभ

दुर्ग जिले के मठपारा वार्ड के पार्षद नरेन्द्र कुमार बंजारे को 9 सितंबर को मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में यातायात नियम तोड़ने का हवाला देते हुए ई-चालान भरने कहा गया। बंजारे ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर यूपीआई से भुगतान करना चाहा, दो बार में 49,500 और 40,000 रुपए खाते से निकल गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : नशेड़ी युवक की हरकतों से मचा बवाल, युवती से छेड़छाड़ के बाद पुलिस से भिड़ा

राजधानी रायपुर के 2 अलग-अलग कारोबारियों से 6 लाख की ठगी हुई है। गुढ़ियारी के एक कारोबारी से 4 लाख और पुरानी बस्ती के एक युवक से 2 लाख की ठगी हुई। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को पहले फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा गया और लिंक क्लिक करते ही रकम उनके खातों से उड़ गई।


Spread the love