Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

CG NEWS : जिला अस्पताल में प्रसूता का ऑपरेशन वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Spread the love

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता महिला का नग्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की घोषणा की और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं महिला के पति ने गौरेला थाने में FIR दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ में 3 दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस का CM ने किया शुभारंभ, साय बोले – 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मरवाही निवासी शेख सलीम नामक किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले के खिलाफ IT एक्ट की धारा 66, 67A और BNS की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया है।

One Crore Rewardee Naxalite Surrender: 1 करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पूरी बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में एक डिजिटल घड़ी और दिनांक स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस आधार पर उस दिन ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी डॉक्टर और स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Spread the love