Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

Bijapur Encounter Update : 16 लाख के इनामी दो नक्सली मारे गए, रायफल और बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

Spread the love

बीजापुर: बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर शुक्रवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की. जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था. नक्सलियों की पहचान हिड़मा पोडियम और मुन्ना मड़कम के रूप में हुई है. दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

CG CRIME : रायपुर में एक्टिवा सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, CCTV में कैद हुई वारदात

मुठभेड़ में 16 लाख के इनामी 2 नक्सली ढेर

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सली हिड़मा पोडियम (34 वर्षीय) पीपीसीएम कंपनी नम्बर 02 का सदस्य था. जिसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वहीं दूसरा नक्सली मुन्ना मड़कम (25 वर्षीय) नंबर 01 सदस्य थे. यह भी 8 लाख रुपए का इनामी था.

CG में रिकवरी एजेंट का हंगामा, अपने ही दफ्तर में लगाई आग

मुठभेड़ के बाद हथियार और विस्फोटक बरामद

मुठभेड़ स्थल से दो पुरूष माओवादियों के शव, 1 नग – 303 रायफल, 1 नग – 12 बोर बंदूक, 4 नग – जिंदा राउण्ड, बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट सहित विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सल संगठन के अन्य सामान बरामद किए गए.


Spread the love