Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/03/2026

CG NEWS: सड़क पर तड़प रहे ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आए BSF जवान, 3 ग्रामीणों की बचाई जान

Spread the love

कांकेर: पंखाजूर क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके ग्राम कटगांव और कटगांव पुल के बीच मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सूरज लाल, महेश कुमार और पवन कुलदीप सड़क पर तड़पते हुए मदद की आस में थे. इस दौरान सूचना पर 47वीं बटालियन बीएसएफ कटगांव कैंप के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

CG News : 6 होमगार्ड जवान निलंबित, दफ्तर में पार्टी करते वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कटगांव और कटगांव पुल के बीच करीब सवा 7 बजे दो मोटरसाइकिल आपस में भीड़ गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के दिशा-निर्देश पर जवान मौके पर पहुंचे. जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद बीएसएफ की एम्बुलेंस से सभी को सिविल अस्पताल पंखाजूर पहुंचाया गया.

गणेश विसर्जन में हादसा: क्रेन चालक की लापरवाही से सड़क पर गिरी प्रतिमा, भीड़ ने की पिटाई

गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा–परतापुर मार्ग पर तैनात 47वीं बटालियन के जवान लगातार ड्यूटी के साथ-साथ राहगीरों और ग्रामीणों की मदद करते रहते हैं. इससे आम जनता का भरोसा बीएसएफ पर लगातार मजबूत होता जा रहा है


Spread the love