फरीदपुर में वारावफात जुलूस के दौरान मंदिर के सामने नारेबाजी: पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी …

सत्यम गौड़। फरीदपुर
बरेली के फरीदपुर कस्बे में वारावफात के जुलूस के दौरान साहूकारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के सामने तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ युवकों ने मंदिर के सामने नारा-ए-तकबीर के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह और गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता फरीदपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा।

मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों के सामने इस तरह की नारेबाजी से क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने वीडियो में दिख रहे युवकों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी राधेश्याम ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कस्बे में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।




