Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली में भागवत कथा सुनने जा रहे युवक को पीटा: 7 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, शिकायत के बाद थाने के बाहर भी मारपीट हुई…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के थाना फरीदपुर कस्बे में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला फर्रखपुर का रहने वाला युवक कल रात 9 बजे भागवत कथा सुनने जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के शांति नगर के उमाकांत, मुकेश, नन्हे, मोनू, कौशल, श्याम और गोविंद ने उसे रास्ते में रोक लिया।

आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित युवक ने अस्पताल में मेडिकल कराया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जब युवक सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराकर, मेडिकल रिपोर्ट लेकर वापस पहुंचा, तो आरोपियों ने थाने के गेट पर फिर उस पर हमला किया। आरोपियों ने थाने के चौकीदार के हाथ से लेकर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी छीनकर फाड़ दी। थाना प्रभारी के कार्यालय के सामने जमकर मारपीट करने के आरोप हैं।

आरोपियों में से एक को स्थानीय ग्राम प्रधान बताया जा रहा है। पीड़ित को आज शाम फोन पर धमकी भी मिली है। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Spread the love