जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर अश्लील हरकतें: फरीदपुर में बिना अनुमति बजा डीजे, युवकों की अभद्र हरकतों का वीडियो वायरल…

सत्यम गौड़। फरीदपुर
बरेली के फरीदपुर कस्बे में 12 रबीउल अव्वल पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में अनुचित घटना सामने आई है। जुलूस के दौरान बिना अनुमति बजाए गए डीजे पर कुछ युवकों की अभद्र हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीडियो में युवक अभद्र इशारे करते दिख रहे हैं। छतों पर खड़ी महिलाएं इस दृश्य को देखती रहीं। प्रशासन से डीजे बजाने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है। समाजवादी पार्टी के नेता खालिद राणा सहित अनेक लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी अमन और भाईचारे का प्रतीक है। पहले यह जुलूस सादगी से निकलता था। इसमें बैनर, झंडे और नात शरीफ के माध्यम से प्रेम का संदेश दिया जाता था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि डीजे की अनुमति नहीं दी गई थी। वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




