Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली में रास्ता रोककर युवक से मारपीट: आरोपी ने छत से फेंके ईंट-पत्थर, दबंगई का वीडियो वायरल…

Spread the love

सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम खल्लपुर में एक व्यक्ति पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित रविंद्र ने गांव निवासी भूरे पुत्र मैकू पर हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना सोमवार की देर शाम की है। रविंद्र दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान भूरे ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि भूरे ने पहले गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रविंद्र के हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं।

रविंद्र ने बताया कि पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था। मारपीट के बाद भूरे ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंके। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें आरोपी धमकी देते हुए दिख रहा है। पीड़ित का कहना है कि भूरे गांव का झगड़ालू व्यक्ति है। वह पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है।

फरीदपुर थाने में शिकायती पत्र दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Spread the love