Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली के अस्पताल में डिलीवरी के दौरान लापरवाही: महिला के पेट में कपड़ा छोड़ा, बच्चेदानी निकालनी पड़ी, अस्पताल हुआ सील…

Spread the love

हॉस्पिटल को किया गया सीज

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के भोजीपुरा स्थित ए-वन हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने महिला के पेट में कपड़ा (गौचपीच) छोड़ दिया। इस लापरवाही के कारण महिला की बच्चेदानी निकालनी पड़ी। नवजात की मौत पहले ही हो चुकी थी।

पीड़िता का फोटो

दहिया निवासी ताहिर खान की पत्नी का 3 जून को ए-वन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। नवजात की मौत के बाद महिला को घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद टांकों से खून और पस निकलने लगा। दूसरे निजी अस्पताल में जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में ब्लड सोखने वाला कपड़ा छूट गया था। यह कपड़ा संक्रमण का कारण बना।


परिजनों ने जब अस्पताल मालिक शहवाज से शिकायत की तो उसने डॉक्टरों के नाम बताने से मना कर दिया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह को शिकायत मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल मालिक और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता की बच्चे दानी

प्रशासन ने डॉ. लईक अहमद अंसारी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैव्या प्रसाद की दो सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।


Spread the love