Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

बरेली में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी ने दी जान: ट्रेन से कूदा युवक, गांव में शव पहुंचा तो किसी ने नहीं किया अंतिम दर्शन…

Spread the love

   सत्यम गौड़। फरीदपुर

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ने ट्रेन से कूदकर जान दे दी। मंगलवार शाम की घटना के बाद से फरार आरोपी ने शुक्रवार देर शाम को आत्महत्या का प्रयास किया। शाहजहांपुर जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बरेली एसओजी लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। उसकी जेब से पानीपत का आधार कार्ड मिला। जांच में पता चला कि वह फरीदपुर तहसील के गांव बिलौआ का रहने वाला था।

शनिवार शाम जब आरोपी का शव उसके पैतृक गांव बिलौआ पहुंचा, तो कोई भी ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए नहीं आया। गांव में सन्नाटा छाया हुआ था। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पीड़ित बच्ची का इलाज जारी है और उसके परिवार वाले अभी भी सदमे में हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिए गांव में फोर्स तैनात कर दी है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी की मौत के बावजूद कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love